ग्लोबल विलेज स्कूल में स्टूडेंट कौंसिल के चुनाव सम्पन्न दसवीं के सूर्यांश स्कूल कैप्टन और दसवीं के ही धिवांशु स्कूल वाईस – कैप्टन चुने गए💐

ग्लोबल विलेज स्कूल में स्टूडेंट कौंसिल के चुनाव सम्पन्न

दसवीं के सूर्यांश स्कूल कैप्टन और दसवीं के ही धिवांशु स्कूल वाईस – कैप्टन चुने गए

आज ग्लोबल विलेज स्कूल, हुरला, कुल्लू में स्टूडेंट कौंसिल के चुनाव का दिन था। चुनाव की पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाया गया। छात्र चुनाव में सबसे पहले चुनाव आयोग का गठन किया गया था। नामांकन पत्र भरने , नाम वापिस लेने, प्रचार करने से लेकर मतदान और मतगणना की तिथियां घोषित की गयीं। मतदान केंद्र बनाकर पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए।
दो पदों के लिए हुए चुनावों में स्कूल कैप्टन के लिए तीन प्रतियाशियों शिवांगी, ध्रुव व सूर्यांश ने तथा वाईस- कैप्टन के लिए पाँच उम्मीदवारों आरुषि, अंजलि, अक्षित, धिवांशु व कार्तिक ने नामांकन भरे। वोट देने का अधिकार पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को दिया गया। दसवीं कक्षा के सूर्यांश ने 42 मतों से बढ़त बना कर स्कूल कैप्टन का चुनाव जीता तो दसवीं के ही धिवांशु ने 43 मतों से बढ़त बनाकर स्कूल वाईस-कैप्टन का चुनाव जीता।
मुख्य चुनाव आयुक्त जगदीश, पीठासीन अधिकारी इंद्रा ठाकुर व हिमानी तथा पर्यवेक्षक सुनीता, अनु, रीनू शर्मा व गीतांजलि ने चुनाव सम्पन्न करवाकर परिणाम की घोषणा की।
इसके उपरांत एक बैठक बुलायी गयी जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने तुरन्त प्रभाव से कौंसिल को विस्तार दिया। दसवीं के ध्रुव को खेलकूद, मार्शल आर्ट व योगा क्लब का संयोजक चुना गया। दसवीं की शिवांगी को पर्यावरण व विज्ञान कमेटी का संयोजक बनाया गया। दसवीं की आरुषि को साहित्य, कला और संस्कृति का संयोजक नियुक्त किया गया। नौंवी के कार्तिक और अक्षित को इको क्लब का संयोजक चुना गया। अंजलि को सङ्गीत व कला का संयोजक चुना गया।
प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज व प्रशासक कैलाश गौतम ने सभी को बधाई दी और कहा कि चुनाव लोकतंत्र में एक ज़रूरी प्रक्रिया है। हम बच्चों को पाठ्यक्रम में नागरिक शास्त्र के माध्यम से सारी प्रक्रिया पढ़ाते हैं परंतु उन्हें व्यवहार में लाकर बच्चों को नया अनुभव मिलता है। बच्चे बहुत उत्साहित हुए और उन्होंने बेहतरीन तरीके से इस सारी प्रक्रिया को अंजाम दिया।
स्टूडेंट कौंसिल की सहायता व मार्गदर्शन के लिए जगदीश, इंद्रा, सुनीता, हिमानी, गीतांजलि, अनु, रीनू शर्मा आदि को नियुक्त किया गया।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।