दिनांक 27.03.2026 को थाना भुंतर में शिकायतकर्ता श्री दिले राम की शिकायत पर अभियोग संख्या 46/26, धारा 319(2), 307 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, दिनांक 26.03.2026 को भुंतर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता से ₹5000/- की नकदी छलपूर्वक छीन ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित शर्मा पुत्र श्री मुरारी लाल शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 9, लंका बेकार, ढालपुर, डाकघर, तहसील व जिला कुल्लू, उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में आरोपी से छीनी गई नकदी एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी की बरामदगी शेष है। मामले की गहन जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

दिनांक 27.03.2026 को थाना भुंतर में शिकायतकर्ता श्री दिले राम की शिकायत पर अभियोग संख्या 46/26, धारा 319(2), 307 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार, दिनांक 26.03.2026 को भुंतर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता से ₹5000/- की नकदी छलपूर्वक छीन ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित शर्मा पुत्र श्री मुरारी लाल शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 9, लंका बेकार, ढालपुर, डाकघर, तहसील व जिला कुल्लू, उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वर्तमान में आरोपी से छीनी गई नकदी एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी की बरामदगी शेष है। मामले की गहन जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।