दिनांक 06.03.2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर मनाली में होटल हिमकुण्ड कॉटेज समीप सिमसा मनाली में दबिश दी । दबिश के दौरान होटल के कमरा नंबर 103 की नियमानुसार तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान राजस्थान के दो युवकों के कब्जे से *कुल 15.140 ग्राम चिट्टा/हेरोइन* बरामद की गई है। इस संदर्भ में पुलिस थाना मनाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।

दिनांक 06.03.2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर मनाली में होटल हिमकुण्ड कॉटेज समीप सिमसा मनाली में दबिश दी । दबिश के दौरान होटल के कमरा नंबर 103 की नियमानुसार तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान राजस्थान के दो युवकों के कब्जे से *कुल 15.140 ग्राम चिट्टा/हेरोइन* बरामद की गई है।

इस संदर्भ में पुलिस थाना मनाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।