भुंतर पुलिस का नशा माफिया पर शिकंजा 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
भुंतर, 19 फरवरी। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने लगातार नशा माफिया पर शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में भुंतर पुलिस
द्वारा सियुड-मानिकर्ण रोड़ पर गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान सड़क किनारे व्यास नदी की ओर एक संदिग्ध वाहन नं. एचपी -34सी -5697 (आल्टो 800) खड़ा पाया गया। आशंका होने पर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार राजेश कुमार आयु 33 वर्ष पुत्र रवि कुमार निवासी गांव व डाकघर मौहल, तहसील भुंतर जिला कुल्लू तथा आशिष आयु 40 वर्ष पुत्र ध्यान चंद निवासी वार्ड नं. 9 डाकघर ढालपुर, तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ । वाहन चालक राजेश कुमार उक्त वाहन के वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा, जिस पर वाहन को भी विधिवत कब्जा पुलिस में लिया गया है ।
इस संदर्भ में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 21, 25 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है । बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।








