भून्तर पुलिस ने गश्त के दौरान 12ग्राम चिट्टे के साथ पांच किए गिरफ्तार।

भुंतर पुलिस ने गश्त के दौरान 12 ग्राम चिट्टे के साथ पांच किए गिरफ्तार,,,,,,

भुंतर। कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बंजर के समीप गश्त के दौरान पुरानी डिस्पेंसरी के सामने खड़ी स्विफ्ट कार (नं. एच आर -19टी-9690) की नियमानुसार चैकिंग की। चैकिंग के दौरान कार में पांच व्यक्ति सवार थे। सवार व्यक्तियों में सन्नी आयु 21 वर्ष पुत्र जगजीत सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब
,विशाल आयु 23 वर्ष पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी पनारसा जिला मण्डी, मंयक आयु 24 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र वर्मा निवासी पनारसा, जिला मण्डी, रवि बौध (40 वर्ष) पुत्र अमरनाथ बौध निवासी शाडाबाई भुंतर व अभिषेक आयु 25 वर्ष पुत्र जितेन्द्र भट्टी निवासी फिरोजपुर पंजाब के कब्जे से 12 ग्राम हैरोईन चिट्टा बरामद किया गया।

इस संदर्भ में उपरोक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 व 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त की कड़ियों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।