दिनांक 07.01.2026 को थाना बंजार क्षेत्र के अंतर्गत जिभी–गाड़ागुशैणी मार्ग पर मारपीट की घटना सामने आई। इस संबंध में पुलिस थाना बंजार में धारा 126(2), 115(2), 3(5) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
शिकायतकर्ता लवली (22 वर्ष), चालक टैक्सी नं0 HR-56C-2096 ने बताया कि टैक्सी को दीपक कुमार झा द्वारा चण्डीगढ़ से जिभी (बंजार) आने हेतु बुक किया गया था। दिनांक 07.01.2026 को गाड़ागुशैणी से वापसी के दौरान वाहू नामक स्थान पर 12–15 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी रोककर दीपक कुमार झा के साथ मारपीट की गई। जिस बारे में इसने 112 हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल की थी। उक्त घटना के बाद जब यह दोनों टैक्सी में जीभी पहूंचे तो इनकी गाड़ी के पीछे दो व्यक्ति बाईक लेकर आये तथा इन्हे दोबारा से वापिस गाड़ागुशैणी लेकर गये। वहां पर मौजुद व्यक्तियों ने दोबारा से दीपक कुमार झा के साथ मारपीट की थी।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये घायल दीपक कुमार झा पुत्र श्री विश्वजीत कुमार झा H. No. 2390 गली न0 36 B Block पहला पुस्ता सोनिया विहार करावल नगर जिला नोर्थ ईस्ट दिल्ली को CH बंजार में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया, जहां से उन्हें RH कुल्लू रेफर किया गया। उपचार के दौरान दिनांक 08.01.2026 की मध्यरात्रि को उनकी मृत्यु हो गई, जिस पर अभियोग में धारा 103 BNS जोड़ी गई है।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौका निरीक्षण किया जा रहा है। मारपीट में संलिप्त 05 व्यक्तियों को डिटेन कर लिया गया है, जिनसे नियमानुसार पूछताछ की जा रही है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।








