प्रेम प्रसंग के चलते बंजार में बिहार के युवक का मर्डर

प्रेम प्रसंग के चलते बंजार में बिहार के युवक का मर्डर

महिला मित्र से मिलने आया था युवक पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में,

बंजार में प्रेम प्रसंग के चलते बिहारी युवक के मर्डर का मामला सामने आया हैं। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार का रहने वाला 21 साल का दीपक झा बीते दिनों चंडीगढ़ से टैक्सी लेकर बंजार के गाड़ा गुशेणी में अपनी एक महिला मित्र से मिलने के लिए पहुंचा था। लेकिन महिला के पति तथा अन्य ग्रामीणों को इस बारे सूचना मिल गई। ऐसे में उन्होंने पहले युवक दीपक को बाहू के पास घेर लिया और वहां पर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद युवक को गाड़ा गुसेनी की ओर ले गए और वहां पर भी उसके साथ खूब मारपीट की।

मृतक युवक के साथ हरियाणा से आए टैक्सी चालक ने इस बारे एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। मारपीट में घायल युवक को पहले इलाज के लिए बंजार अस्पताल भर्ती किया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि मृतक युवक की पहचान दीपक झा पुत्र विश्वजीत झा निवासी कपरीध पोस्ट ऑफिस मदोदिहीन जिला मुंगेर बिहार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद महिला भी सदमे में है और उसका भी ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, परिजनों के आने पर युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी चार आरोपियों को हिरासत में लिया हैं जल्द ही पुलिस के द्वारा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।