राम देव बने राजस्थानी प्रवासी मजदूर इंटक जिला कुल्लू के अध्यक्ष
भुंतर, 8 जनवरी। वीरवार को जिला राजस्थानी प्रवासी मजबूरों की बैठक इंटक के जिला अध्यक्ष खीमी राम चौहान की अध्यक्षता में मौहाल स्थित नरेणी गांव में संपन्न हुई। बैठक में प्रवासी मजदूरों के हक की आवाज को उठाने के लिए प्रवासी मजदूर संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया जाए। क्योंकि यह राजस्थानी प्रवासी लगभग 40-50 वर्षों से देव भूमि में कुल्लू में मजदूरी कर रहे हैं। और मेहनत मजदूरी से अपने बीबी बच्चों का भरण -पोषण कर रहे हैं। इंटक के जिला अध्यक्ष खीमी राम चौहान की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से जिला राजस्थानी मंजदूर इंटक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति
राम देव को प्रधान चुना गया। उपप्रधान बुला राम , सचिव देश राज, कोषाध्यक्ष कांशी राम , प्रवक्ता अनूप राम व सदस्य ओम प्रकाश, प्रताप, राधे श्याम, रमेश, इंद्र सबु राम, राजू, सुईरन, रोशन आदि को बनाया गया। नियुक्त अध्यक्ष रामदेव ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे मैं ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।
सबको साथ लेकर चलूंगा और अपने मजदूरों की हित की आवाज को इंटक जिला अध्यक्ष खीमी राम के साथ मिलकर सरकार व प्रशासन के समक्ष रखेंगे। इंटक के जिला अध्याक्ष खीमी राम ने कहा कि राजस्थानी प्रवासी मजदूरों को भवन निर्माण कामगार बोर्ड में पंजीकृत करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। जिला कुल्लू इंटक सादा प्रवासी मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर सुख दुख में साथ खड़ी रहेगी। इन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को जिला इंटक को ओर से बधाई दी।








