एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल के नेतृत्व में पुलिस की नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई!

एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल के नेतृत्व में पुलिस की नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

कुल्लू। कुल्लू पुलिस ने डेढ़ माह में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नशे के नेटवर्क पर प्रहार करते हुए पुलिस ने चरस तस्करी के 25 मामले दर्ज किए हैं। एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि कार्यभार संभालने के बाद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज किया गया है, जिसका परिणाम अब दिखाई देने लगा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस अवधि के दौरान पुलिस ने 21 किलो 894 ग्राम चरस बरामद की है।

वहीं चिट्टे (हेरोइन) से जुड़े 9 मामलों में कुल 125.7 ग्राम चिट्टा हाथ लगा है। नशा तस्करी से जुड़े इन मामलों में पुलिस कई आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है और आगामी जांच जारी है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि नशा समाज के भविष्य के लिए घातक है और इसे जड़ से उखाड़ने के लिए कुल्लू पुलिस हर स्तर पर अभियान को सख्ती से जारी रखेगी। उन्होंने आम जनता, अभिभावकों और युवाओं से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि जिला को नशामुक्त बनाया जा सके।
@followers @highlight
#SpKullu #Crime #satrangichannel

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।