*कुल्लु में अपराध नियंत्रण एबं पुलिस कल्याण विषयक समीक्षा बैठक सम्पन्न*


*कुल्लू में अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कल्याण विषयक समीक्षा बैठक सम्पन्न*
कुल्लू, 09 दिसम्बर
जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण को लेकर दिनांक 09 दिसम्बर, 2025 को पुलिस लाइन बाशिंग स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मदन लाल ने की।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव चौहान, उप पुलिस अधीक्षकगण श्री शेर सिंह, श्री राजेश कुमार, श्री क्षमा दत्त, श्री राजीव मेहता तथा सभी थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिले में हाल ही में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई और सभी थाना प्रभारियों को लंबित अभियोगों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को अधिक सशक्त और प्रभावशाली बनाने पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मदन लाल ने कहा कि जिला पुलिस अपराध नियंत्रण और कर्मचारियों के कल्याण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग का प्राथमिक उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, समाज में सुरक्षा का वातावरण सृजित करना और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करना है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।