23ग्राम चिट्टे के साथ बंजार व भुंतर के युवक गिरफ्तार !

23 ग्राम चिट्टे के साथ बंजार व भुंतर का युवक गिरफ्तार
पुलिस ने अप्पर बदाह स्थित एक रिहायशी मकान की दूसरी मंजिल में दी दबिश, नशे के साथ दबोचे आरोपी,,,,,

कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर अप्पर बदाह स्थित एक रिहायशी मकान की दूसरी मंजिल पर दबिश दी। कमरे में रह रहे किरायेदार योग राज (28 वर्ष) पुत्र भगत सिंह, निवासी गांव खड़ाहन, डाकघर हुरला, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू तथा उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्तियों—सन्नी दयोल (22 वर्ष) पुत्र बेली राम, निवासी गांव परवाड़ी, डाकघर तुंग, तहसील बंजार, जिला कुल्लू व तुषार (24 वर्ष) पुत्र स्व. अजय कुमार, निवासी गांव शाड़ावाईं, डाकघर भुन्तर, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू
के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नियमानुसार तलाशी के दौरान कमरे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

इस सन्दर्भ में उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने के उपरांत बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चैन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व विस्तृत अन्वेषण जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।