जी. सी.बंजार में “शिक्षकों के लिए जीवन कौशल ” विषय पर कार्यशाला का आयोजन ????!

जी.सी. बंजार में “शिक्षकों के लिए जीवन कौशल” विषय पर कार्यशाला का आयोजन
आज 22 नवंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय बंजार के मेंटल हेल्थ एवं एंटी-ड्रग सेंसिटाइजेशन क्लब के तत्वावधान में “शिक्षकों के लिए जीवन कौशल” विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन डॉ. सत्यव्रत वैद्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी (मानसिक स्वास्थ्य) कुल्लू एवं नोडल हेड, एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी, कुल्लू द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आर. के. सिंह तथा क्लब की संयोजिका डॉ लीना वैद्य ने डॉ. वैद्य का स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. वैद्य ने शिक्षकों के लिए भावनात्मक दृढ़ता, प्रभावी संचार, तनाव प्रबंधन और समग्र मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सशक्त जीवन कौशल वाले शिक्षक विद्यार्थियों के लिए एक स्वस्थ और सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियाँ और कार्य सौंपे गए, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ये गतिविधियाँ आत्म-जागरूकता, टीम वर्क, निर्णय क्षमता तथा तनाव से निपटने की रणनीतियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गईं, जिससे पूरा सत्र रोचक और सहभागितापूर्ण बन गया।

सत्र के अंत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा।

यह कार्यशाला न केवल सफल रही, बल्कि शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य और उनकी कार्यकुशलता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।