ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में 14 व 15 नवम्बर को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण शुभारम्भ करेंगे कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक गड़सा के शाखा प्रबंधक शेर सिंह समापन के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि होंगे डॉक्टर कल्याण सिंह

ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में 14 व 15 नवम्बर को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण

शुभारम्भ करेंगे कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक गड़सा के शाखा प्रबंधक शेर सिंह

समापन के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि होंगे डॉक्टर कल्याण सिंह

ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में बाल दिवस से दो दिवसीय खेल उत्सव आरम्भ हो रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ होंगी। प्रशासक कैलाश गौतम ने बताया कि खेल उत्सव का शुभारम्भ 14 नवम्बर को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक गड़सा के शाखा प्रबंधक शेर सिंह करेंगे। मुख्यातिथि शेर सिंह बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के पुरस्कार भी वितरित करेंगे।
दूसरे दिन यानी 15 नवम्बर को खेल उत्सव के समापन के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि डॉक्टर कल्याण सिंह होंगे। डॉक्टर कल्याण सिंह विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।
प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद का बड़ा महत्त्व है। इस समय तो यह आवश्यकता और भी बढ़ जाती है जब बच्चे मोबाइल के साथ अपना समय बिताते हैं। बच्चों को खेलने के लिए साथी ही नहीं मिलते और न ही स्थान मिलता है। पारम्परिक खेलों को अब कोई नहीं खेलता। ग्लोबल विलेज स्कूल पारम्परिक खेलों को भी महत्त्व देता है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!