*मनाली पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप – 258.750 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) व अवैध पिस्तौल बरामद, 4 आरोपी गिरफ़्तार*
दिनांक 03.09.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वोल्वो बस स्टैण्ड, मनाली में एक गाड़ी नं. PB 18U 8718 I 20 की नियमानुसार तलाशी ली । तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार निम्नलिखित व्यक्तियों के कब्जे से कुल *258.750 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा एक पीस्टल मार्का KGF MADE IN USA PISTAL व दो जिन्दा रौन्द व मैगजीन* बरामद किए गए हैं: –
1. संजय कुमार (40 वर्ष) पुत्र श्री धनी राम निवासी गांव व डाकघऱ सिद्धपुर तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0।
2. हरमोहित दीपसिह (22 वर्ष) पुत्र श्री सरवजीत सिंह निवासी गांव जहादपुर डाकघऱ जतोसरजा तहसील वटाला जिला गुरदासपुर पंजाब।
3. कृष्णा सिंह @ मनीष (29 वर्ष) पुत्र श्री भोला सिंह निवासी गांव खगोल डाकघऱ दानापुर तहसील व जिला पटना बिहार हाल हजारा जालन्धर पंजाब।
4. मंदीप सिंह (30 वर्ष) पुत्र श्री सुखविन्द्र सिंह निवासी गांव जहादपुर डाकघर जतोसरजा तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मनाली में धारा 21, 25, 29 मादक पदार्थ अधिनियम व धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फ़रोखत का पता लगाया जा रहा है । अभियोग मे आगामी अन्वेशन जारी है ।








