जिया में रात को टूटे कई दुकानों के ताले, नकदी ले उड़े चोर।

जिया में रात को टूटे कई दुकानों के ताले, नगदी ले उड़े चोर
सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले फिर दिया घटना को अंजाम, लोगों ने पुलिस से लगाई रात्रि गस्त बढ़ाने की गुहार,,,,,

भुंतर, 18 जून। जिला कुल्लू के जिया गांव में रात को अज्ञात चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़ कर नगदी उड़ा ले गए । यह घटना मंगलवार रात की है जब झमाझम वारिश हो रही थी। चोरों ने इस बात का फायदा उठाया।

चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि लगभग आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़ दिए और कई दुकानों से नगदी उड़ा ले गए । हैरानी इस बात की है बीते अप्रैल माह में भी जिया के फेटावन में दिन दिहाड़े ताले तोड़ कर जेवरात चोरी कर गए थे जिसका आजतक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

जिया गांव के बुद्धिजीवी लोगों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। इस चोरी की घटना की छानबीन कर चोरों को सलाखों के पीछे धकेले। जिया में रात्रि ग्रस्त लगाई जाए और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। वहीं भुंतर थाना के कार्यकारी प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि चोरी की घटना को अंजाम देने वालों बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!