*पुलिस थाना मनीकर्ण व पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:*
*पुलिस थाना मनीकर्ण का मामला:*
दिनांक 11.06.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम द्वारा देव कैफे तोष के समीप गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान *278 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान मंगल घर्ति मग्गर (46 वर्ष) पुत्र श्री बहादूर घर्ति मग्गर निवासी कुरेली डा0 रोल्पा जिला रोल्पा आँचल राप्ती नेपाल हाल रिहायश गांव तोष डाकघर बरशैणी तहसिल भुन्तर जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
*पुलिस थाना मनाली का मामला:*
दिनांक 11.06.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गाँव सियाल में एक रिहायशी मकान में धरातल मंजिल में रह रहे किरायेदार गौतम राठौर (37 वर्ष) पुत्र श्री लोकेन्द्र सिंह निवासी शांती बिल्ला इंजनघर संजौली जिला शिमला व एक युवती निवासी गाँव परगाणू डाकघर खोखन के कमरे में दबिश दी तथा कमरे की तलाशी के दौरान *3.930 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन* बरामद की गई है। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।








