दिनांक 24.02.2025 को थाना मणिकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 17/25 दर्ज की गई थी। यह मामला कसोल में स्थित एक जर्मन बेकरी से संबंधित है, जिसे नेपाली नागरिक संछलाल मोकतान संचालित कर रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस द्वारा 45.71 ग्राम चरस, 05 हैश ब्राउनीज़, ₹840 नकद व एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई थी। प्रारंभिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को नोटिस पर रिहा किया गया था तथा बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच हेतु क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) भेजा गया था। दिनांक 10.06.2025 को प्राप्त फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार यह पुष्टि हुई कि जब्त की गई 05 हैश ब्राउनीज़ चरस से निर्मित हैं । फॉरेंसिक पुष्टि के पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10.06.2025 को आरोपी संछलाल मोकतान को कसोल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत प्राप्त की गई है। अभियोग में आगामी अनवेशन जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।