* हिंदी में उपलक्ष महाजन तथा अंग्रेज़ी में शिवांगी ने दिया सर्वश्रेष्ठ भाषण * सिमरन ने बनाई बेहतरीन चित्रकला ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पस में दो प्रतियोगिताएं करवायीं। इस कार्यक्रम का आरम्भ पर्यावरण पर तैयार किये गए एक नाटक से किया गया जिसका निर्देशन अध्यापिका इंद्रा ने किया। प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर चार सदनों के बीच प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। निर्णायक मण्डल के सदस्यों में इंद्रा, जगदीश, अनु व अंजलि शामिल रहे। हिंदी और अंग्रेज़ी में भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गयीं। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस से दसवीं कक्षा के उपलक्ष महाजन ने प्रथम तथा नौवीं की रितिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में भगतसिंह सदन से नौवीं की शिवांगी प्रथम तथा आर्यभट्ट सदन से सातवीं की ल्हामो द्वितीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में आर्यभट्ट हाउस से आठवीं कक्षा की सिमरन प्रथम, भगतसिंह सदन से दसवीं कक्षा की सोनाली द्वितीय तथा आर्यभट्ट सदन से सातवीं कक्षा का चिराग तृतीय स्थान पर रहे। नाटक में भूमिका निभाने वाले कलाकारों ध्रुव, आयुष रॉय, गौरव ठाकुर, नव्या, अंशिका सकलानी, अंजलि, अर्चित परमार, उपलक्ष महाजन और विवेक को भी प्रशंसा पुरस्कार दिये गए। प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज व प्रशासक कैलाश गौतम ने सबको बधाई देते हुए पुरस्कार वितरित किये। हिमानी व गीतांजलि ने सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासक कैलाश गौतम तथा सभी स्टाफ के सदस्य इंद्रा, जगदीश, रजनी, अनु, सुनीता, हिमानी, सोमिला, रीनू शर्मा, ममतारानी, अंजलि, गीतांजलि, प्रेमा, ज्योति, चम्पा, आदित्य पूर्ण सिंह, गोविंद, संदीप, रमेश, तिलक राज, ममता, रीनू कुमारी, रज़ीना, रीनू तथा हीरामणि आदि मौजूद रहे।

* हिंदी में उपलक्ष महाजन तथा अंग्रेज़ी में शिवांगी ने दिया सर्वश्रेष्ठ भाषण

* सिमरन ने बनाई बेहतरीन चित्रकला

ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पस में दो प्रतियोगिताएं करवायीं। इस कार्यक्रम का आरम्भ पर्यावरण पर तैयार किये गए एक नाटक से किया गया जिसका निर्देशन अध्यापिका इंद्रा ने किया।
प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर चार सदनों के बीच प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। निर्णायक मण्डल के सदस्यों में इंद्रा, जगदीश, अनु व अंजलि शामिल रहे। हिंदी और अंग्रेज़ी में भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गयीं। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस से दसवीं कक्षा के उपलक्ष महाजन ने प्रथम तथा नौवीं की रितिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में भगतसिंह सदन से नौवीं की शिवांगी प्रथम तथा आर्यभट्ट सदन से सातवीं की ल्हामो द्वितीय स्थान पर रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में आर्यभट्ट हाउस से आठवीं कक्षा की सिमरन प्रथम, भगतसिंह सदन से दसवीं कक्षा की सोनाली द्वितीय तथा आर्यभट्ट सदन से सातवीं कक्षा का चिराग तृतीय स्थान पर रहे।
नाटक में भूमिका निभाने वाले कलाकारों ध्रुव, आयुष रॉय, गौरव ठाकुर, नव्या, अंशिका सकलानी, अंजलि, अर्चित परमार, उपलक्ष महाजन और विवेक को भी प्रशंसा पुरस्कार दिये गए।
प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज व प्रशासक कैलाश गौतम ने सबको बधाई देते हुए पुरस्कार वितरित किये। हिमानी व गीतांजलि ने सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासक कैलाश गौतम तथा सभी स्टाफ के सदस्य इंद्रा, जगदीश, रजनी, अनु, सुनीता, हिमानी, सोमिला, रीनू शर्मा, ममतारानी, अंजलि, गीतांजलि, प्रेमा, ज्योति, चम्पा, आदित्य पूर्ण सिंह, गोविंद, संदीप, रमेश, तिलक राज, ममता, रीनू कुमारी, रज़ीना, रीनू तथा हीरामणि आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।