*पुलिस थाना भून्तर व पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल चार अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:*

*पुलिस थाना भून्तर व पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल चार अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:*

*पुलिस थाना भून्तर का मामला:*

दिनांक 02.06.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा हाथीथान में समीप आर के शॉल इंडस्ट्री गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से *450 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई ।आरोपी की पहचान राजेश कुमार (उम्र 21 वर्ष) पुत्र श्री राम कुमार, निवासी गांव व डाकघर जिया, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू, के रूप में हुई है । इस संबंध में पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

*पुलिस थाना बंजार का मामला:*

दिनांक 02.06.2025 को पुलिस थाना बंजार की टीमों द्वारा गश्त के दौरान श्रीकोट हुरी, खाता केली व कचयाली में अवैध रूप से उगाए गए *लगभग 78,820 अफीम के पौधों* को बरामद कर नष्ट किया गया है । इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत तीन अलग-2 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं । उपरोक्त अभियोगों में आगामी अन्वेषण ज़ारी है ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।