दिनांक 30.05.2025 को जिला कुल्लू के विशेष अन्वेषण दल द्वारा फागड़ी नाला सड़क लिंक रोड वतर्फ फोजल में गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से *724 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई है।
आरोपी की पहचान वेद राम (उम्र 27 वर्ष) पुत्र श्री ईश्वर राम, निवासी गांव सुआ, वार्ड नं. 3, डाकघर मौहल, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू, के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा बरामद नशे की खरीद-फरोख्त से संबंधित अन्य व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।








