
अजय ठाकुर ने अस्पताल में मरीजों को फल व जूस वितरित कर मनाया जन्मदिवस,, भुंतर सुधार समिति के कार्य की प्रशंसा हमारे छोटे से प्रयास से किसी के चेहरे में खुशियां आ जाए तो उससे बेहतर कार्य क्या हो सकता है :अजय ठाकुर भुंतर। सोशल मीडिया में अपनी मेहनत के दम पर अलग पहचान दर्ज करने वाले अजय ठाकुर ने अपना जन्मदिवस तेगुबेहड़ अस्पताल में मरीजों व तमीरदारों को फल वितरित कर मनाया। अस्पताल में सेवा दे रही भुंतर सुधार समिति के सदस्यों के साथ मिलकर कुल्लू अपडेट के संपादक अजय ठाकुर ने वार्डों में जाकर भर्ती हुए रोगियों से उसका हाल चाल जान कर उन्हें फल व जूस दिया।








