विशेष अन्वेषण दल, जिला कुल्लू द्वारा दिनांक 25.05.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया । मनाली कोर्ट परिसर के पीछे गोंपा रोड स्थित एक मकान में दबिश दी गई, जहाँ एक युवक किराये पर कमरा लेकर रह रहा था । दबिश के दौरान युवक के कब्जे से *44.920 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)* बरामद की गई। आरोपी की पहचान संदीप सिंह (26 वर्ष) पुत्र श्री स्वरूप सिंह, निवासी जबोवाल, डाकघर भेगोनाल, तहसील पुलाथ, जिला कपूरथला (पंजाब) के रूप में हुई है । उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत अभियोग पंजीकृत करकेआरोपी को हिरासत में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है । साथ ही, बरामद नशे की खरीद-फरोख्त से संबंधित आपराधिक नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान हेतु गहन जांच जारी है ।

विशेष अन्वेषण दल, जिला कुल्लू द्वारा दिनांक 25.05.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया । मनाली कोर्ट परिसर के पीछे गोंपा रोड स्थित एक मकान में दबिश दी गई, जहाँ एक युवक किराये पर कमरा लेकर रह रहा था ।

दबिश के दौरान युवक के कब्जे से *44.920 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)* बरामद की गई। आरोपी की पहचान संदीप सिंह (26 वर्ष) पुत्र श्री स्वरूप सिंह, निवासी जबोवाल, डाकघर भेगोनाल, तहसील पुलाथ, जिला कपूरथला (पंजाब) के रूप में हुई है ।

उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत अभियोग पंजीकृत करकेआरोपी को हिरासत में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है । साथ ही, बरामद नशे की खरीद-फरोख्त से संबंधित आपराधिक नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान हेतु गहन जांच जारी है ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।