*पुलिस थाना मनाली व पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:*
*पुलिस थाना मनाली का मामला:*
दिनांक 24.05.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अलेउ में एक रिहायशी मकान में धरातल मंजिल में रह रहे किरायेदार अक्षय उर्फ सुखी (29 वर्ष) पुत्र श्री बंसी लाल गांव पीपली डाकघर डरबार तहसील सरकाघाट जिला मंडी व राकेश कुमार उर्फ रतनु (31 वर्ष) पुत्र श्री अशोक कुमार गाँव व डाकघर बडोह तहसील बडोह जिला कांगड़ा के कमरे में दबिश दी तथा कमरे की तलाशी के दौरान *11.290 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन* बरामद की गई है। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
*पुलिस थाना बंजार का मामला:*
दिनांक 24.05.2025 को पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत हुए हैं, जिनमें *पहले मामले* में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान चिपनी गाँव में खेत में उगाई हुई *लगभग 2159 अफ़ीम के अवैध पौधों* को बरामद कर नष्ट किया गया तथा अन्वेषण के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध खेती संजीव कुमार निवासी गाँव चिपनी डाकघर बठाहड़ तहसील वन्जार के द्वारा करनी पाई जा रही है । *दूसरे मामले* में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान चिपनी में ही खेत में उगाये हुए लगभग *463 अफ़ीम के अवैध पौधों* को बरामद कर नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्ति के विरुद्द अभियोग दर्ज किया गया है। उपरोक्त दोनों अभियोगों में आगामी अन्वेषण ज़ारी है।








