*पुलिस थाना कुल्लू व मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल पाँच अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:*

*पुलिस थाना कुल्लू व मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल पाँच अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:*

*पुलिस थाना कुल्लू का मामला:*

दिनांक 20.05.2025 को पुलिस थाना कुल्लू की टीमों द्वारा गश्त के दौरान समाणा दोघरी में अवैध रूप से उगाए गए लगभग *20,650 अफीम के पौधों* को बरामद कर नष्ट किया गया है । इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत चार अलग-2 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं । उपरोक्त अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है ।

*पुलिस थाना मनाली का मामला:*

आज दिनांक 21.05.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा क्लाथ में सुमित ढाबा के समीप गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान *21 ग्राम अफ़ीम* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान रवि ठाकुर (28 वर्ष) पुत्र श्री टेक चन्द निवासी गांव रुहा डाकघर डिगेड़ तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!