*पुलिस थाना मनीकर्ण, मनाली व पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल चार अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:*
*पुलिस थाना मनीकर्ण का मामला:*
दिनांक 19.05.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पुल्गा गांव में स्थित हाई माऊंटेन गैस्ट हाऊस में नियमानुसार रेड के दौरान दो विदेशी नागरिकों क्रमशः गिल हवीव निवासी इजराईल के कब्जा से *12.84 ग्राम कैटामाईन* व लीरान कपाह निवासी इजराईल से *9.96 ग्राम कैटामाईन ( कुल 22.8 ग्राम कैटामाईन)* बरामद की गई है । उक्त दोनों विदेशी नागरिकों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 22 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
*पुलिस थाना मनाली का मामला:*
दिनांक 19.05.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गश्त के दौरान ओल्ड ग्रीन टैक्स वैरियर प्रीणी के समीप शक के आधार पर नियमानुसार चैकिंग के दौरान एक बाल अपचारी के कब्जा से *24.700 ग्राम हेरोईन/चिट्टा* बरामद किया गया है । उक्त बाल अपचारी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
*पुलिस थाना कुल्लू का मामला:*
दिनांक 19.05.2025 को पुलिस थाना कुल्लू की टीमों द्वारा गश्त के दौरान समाणा व निचली सेरी में अवैध रूप से उगाए गए लगभग *2030 अफीम के पौधों* को बरामद कर नष्ट किया गया है । इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत दो अलग-2 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं । उपरोक्त अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है ।








