गोदरेज की अलमारी में ना रखें ज्वेलरी : महेंद्र कुमार
भुतर, 20 मई। भुंतर में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरी की बढ़ती बारदातों को देखते हुए भुतर के थाना प्रभारी महिंद्र कुमार ने जनता से आग्रह किया हैं कि घर में गोदरेज की अलमारी में अपनी ज्वेलरी ना रखें। उन्होने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि भुंतर थाना के अंतर्गत जीतनी चोरियां हुई उनमें चोरों में सबसे पहले गोदरेज की अलमारियों को ह निशाना बनाया। अलमारियों के लॉक तोड़ कर उनसे कीमती सामान उड़ा लिया। चोरी की बारदार्तो में यही सामने आया की गोदरेज की अलमारी पर चोरों नेसबसे पहले अपना हाथ साफ किया।
कार्यकारी थाना प्रभारी भुंतर महेंद्र कुमार ने जनता से आग्रह किया है कि गोदरेज की अलमारियों में कोई भी कीमती सामान ना रखें। घर में बहुत से सुरक्षित स्थान होते हैं जहां पर आप अपनी ज्वेलरी और कीमती सामान सोच समझ कर रख सकते हैं। अगर ज्वेलरी अधिक मात्रा हैं तो बैंक में जाकर लॉकर का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा जिस तरह बड़े व्यापारी लोग अच्छी गुणवता वाले लॉकर का इस्तेमाल करते हैं उस तरह के लॉकर का इस्तेमान आप भी कर सकते हैं। ताकि अपनी खून पसीने की कमाई को चोरों से बचाया जा सके। पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं लेकिन कुछ सावधानियां जनता को भी रखनी होगी। वहीं उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए अपने मोबाइल का इस्तेमाल किसी अजनबी को न करने दे। शातिर लोग किसी भी बहाने से मोबाइल लेकर ओटीपी द्वारा पासवर्ड बदल कर आपके बैंक को साफ कर सकते हैं। थाना प्रभारी ने जनता को जागरूक और सतर्क रहने की सलाह दी हैं।








