*पुलिस थाना भून्तर, मनीकर्ण व पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:*

*पुलिस थाना भून्तर, मनीकर्ण व पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:*

*पुलिस थाना भून्तर का मामला:*

दिनांक 16.05.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा मनीकर्ण रोड़ में जच्छणी के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान *606 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान दीपू (21 वर्ष) पुत्र श्री दुन्नी चन्द निवासी गांव गाहर डाकघर सेऊबाग तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

*पुलिस थाना मनीकर्ण का मामला:*

दिनांक 16.05.2025 पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम द्वारा सुमारोपा के समीप गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान *81 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान पूर्ण महेश (31 वर्ष) पुत्र श्री कुन्दन लाल निवासी गांव तलाड़ी डाकघर धारा उप तहसील जरी जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

*पुलिस थाना मनाली का मामला:*

आज दिनांक 17.05.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गश्त के दौरान क्लाथ समीप ब्राण रोड़ में एक गाड़ी न0 HP01K-5837 की नियमानुसार तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे एक संदिग्ध युवक के कब्जा से *4.020 ग्राम हेरोईन/चिट्टा* बरामद किया गया है । आरोपी की पहचान साहिल नेगी (30 वर्ष) पुत्र श्री नुरबू नेगी निवासी बार्ड न0 10, गांव बालाबेहड़ डाकघर ढालपुर के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,25 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।