*मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में अभियोग दर्ज*
दिनांक 04.05.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण व मनाली द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चरस एवं चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई है।
1. *पुलिस थाना मनीकर्ण का मामला:*
पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम द्वारा रस्कट क्षेत्र के समीप नाकाबंदी/गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल (नं. PB65BG-3505) को चैकिंग हेतु रोका गया। चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों क्रमश: जशनप्रीत सिंह (20 वर्ष) पुत्र श्री बूटा सिंह, निवासी गांव व डाकघर सहरना, तहसील मनसा (पंजाब) व फायस फारूक (22 वर्ष) पुत्र श्री फारूक, निवासी चककुमकंदम, पलूवाई, जिला थ्रीससुर (केरल) के कब्जे से *309 ग्राम चरस* बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
2. *पुलिस थाना मनाली का मामला:*
पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलेउ गोम्पा के समीप स्थित प्रियम होम स्टे में दबिश दी। तलाशी के दौरान धरातल मंजिल में किराए पर रह रहे शुभम कुमार (26 वर्ष) पुत्र श्री वेदपाल, निवासी मकान नं. 8, वेदांत नगर कॉलोनी, तहसील साहा, जिला अंबाला (हरियाणा) के कमरे से *3.400 ग्राम चिट्टा/हेरोइन* बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।








