5 ग्राम चिट्टे के साथ मंडी का युवक मनाली में गिरफ्तार
मनाली। पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा IPH स्टोर आलू ग्राउंड के समीप गश्त के दौरान अनिल कुमार (36 वर्ष) पुत्र स्व. दुनी चन्द निवासी गांव कोठी स्नेहड डाकघर व तहसील पधर जिला मण्डी के कब्जा से 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया ।
उपरोक्त आरोपी अनिल कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।








