हमारी पृथ्वी हमारी ऊर्जा है
———————————-
भाषण प्रतियोगिता में आयुष, चित्रकला में सिमरन और नारा लेखन में किंजल प्रथम
———————————————
ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जन सम्पर्क अभियान का आरम्भ किया जिसमें लोगों को जल, जमीन और जंगल को बचाने का आग्रह किया गया। छात्रों ने जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में जानकारी दी। यह जानकारी भिन्न – भिन्न तरह की चित्रकलाओं, भाषण तथा स्लोगन के माध्यम से दी गयी।
इस अवसर पर पाठशाला में दिन भर कार्यक्रम चलते रहे। भाषण, चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगितायें करवाई गयीं। प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने बताया कि इस साल विश्व भर में हमारी पृथ्वी हमारी ताकत थीम पर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। स्कूल प्रशासक कैलाश गौतम ने बताया कि जानवरों के साथ क्रूरता और जंगल की आग विषयों पर आज का कार्यक्रम केंद्रित रहा।
भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के आयुष प्रथम, नौवीं कक्षा की शिवांगी द्वितीय तथा नौवीं कक्षा की ही नव्या तृतीय स्थान पर रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की सिमरन प्रथम, सातवीं कक्षा की खुश्बू द्वितीय तथा पांचवीं कक्षा की सौम्या तृतीय स्थान पर रहे। नौवीं की शिवांगी को विशेष पुरस्कार दिया गया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में नौवीं की किंजल ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज ने कहा कि हमारा स्कूल सही मायने में बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है। उन्होंने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में पूरी शिद्दत और गुणवत्ता के आधार पर काम कर रहा है। पाठशाला ने लगातार बोर्ड परीक्षाओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
इस अवसर पर चेयरमैन कैलाश गौतम, सभी स्टाफ के सदस्य इंद्रा, जगदीश, रजनी, अनु, सुनीता, अंजलि, गीतांजलि, प्रेमा, हिमानी, सोमिला, रीनू शर्मा, ममतारानी, ज्योति, चम्पा, नरेश, आदित्य पूर्ण सिंह, संदीप, रमेश, तिलक राज, गोविंद, ममता, रीनू कुमारी, रज़ीना तथा हीरामणि आदि मौजूद रहे।









