देशी शराब की 24 बोलें पकड़ी, सब्जी की दुकान में होती थी सप्लाई भुंतर। पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गड़सा में एक सब्जी की दुकान की तलाशी के दौरान 24 बोतलें देशी शराब मार्का संतरा बरामद की गई है । इस संदर्भ में आलम चंद निवासी धारा डाकघर गड़सा के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पजींकृत किया गया है । सब्जी की आड़ में कब से देसी शराब सप्लाई होती थी पुलिस छानबीन में जुटी है । वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान गांव दाड़ी के समीप उगाई हुई लगभग 6000 अफीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भून्तर में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं । उपरोक्त अभियोगों में अन्वेषण ज़ारी है।

देशी शराब की 24 बोलें पकड़ी, सब्जी की दुकान में होती थी सप्लाई

भुंतर। पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गड़सा में एक सब्जी की दुकान की तलाशी के दौरान 24 बोतलें देशी शराब मार्का संतरा बरामद की गई है । इस संदर्भ में आलम चंद निवासी धारा डाकघर गड़सा के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पजींकृत किया गया है । सब्जी की आड़ में कब से देसी शराब सप्लाई होती थी पुलिस छानबीन में जुटी है ।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान गांव दाड़ी के समीप उगाई हुई लगभग 6000 अफीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भून्तर में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं । उपरोक्त अभियोगों में अन्वेषण ज़ारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।