चोरी के आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 31.03.2025 को श्री मेहर सिंह ठाकुर, हाल परियोजना प्रबंधक, देव भूमि हाइड्रो प्रोजेक्ट, घाटीगढ़ बरशैणी की शिकायत पर पुलिस स्टेशन मनीकर्ण में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बतलाया कि देव भूमि हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट साइट, घाटीगढ़, बरशैणी से 10 माइल्ड स्टील की पाइपें चोरी हो गई हैं । जिनकी अनुमानित मूल्य करीब ₹2,00,000/- है। उपरोक्त शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले आरोपी तपेंद्र कुमार @ तनु (27 वर्ष) पुत्र श्री भाग सिंह निवासी चच्योट जिला मंडी व सुरेश परियार (18 वर्ष) पुत्र श्री दलीप सिंह निवासी गांव कंचनपुर ज़िला अतरीया नगरपाली, नेपाल को आज 02.04.2025 को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपियों से चोरीशुद्दा सामान की बरामदगी की जानी शेष है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।