तीसरी, पांचवी और आठवीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन बारे बीईईओ बंजार को ज्ञापन सौंपते हुए

तीसरी, पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन बारे ज्ञापन

कुल्लू जिला निजी स्कूल संगठन ने हिमाचल बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त निजी स्कूलों की राज्य स्तरीय संगठन द्वारा सरकार को दिए गए ज्ञापन पर चर्चा की है। इस ज्ञापन में राज्य भर में तीसरी, पांचवीं और आठवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के क्लस्टर स्तर पर निरीक्षण का विरोध किया गया है। संगठन के राज्य अध्यक्ष जगजीत ठाकुर के अनुसार इन तीन कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूलों में ही हुई हैं और प्रश्न पत्र शिक्षा बोर्ड ने दिए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब सभी बोर्ड के स्कूलों की आठवीं तक सम्बद्धता एलिमेंट्री शिक्षा विभाग देता है तो फिर केवल हिमाचल बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों पर ही यह नियम लागू क्यों हो। कुल्लू जिला निजी स्कूल संगठन ने इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की और प्रदेश कार्यकारिणी के सुझाव पर यह निर्णय लिया कि ज़िला संगठनों के माध्यम से उपनिदेशक आरम्भिक शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा जाए । पूरे प्रदेश में इस प्रकार की दखलंदाजी पर निजी स्कूल संचालकों में रोष है।
इस बीच बंजार क्षेत्र के निजी स्कूल संगठन ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आज उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुल्लू को ज्ञापन भेजा। यह ज्ञापन बंजार क्षेत्र के निजी स्कूल संगठन के अध्यक्ष बलवीर दुग्गल के नेतृत्व में दिया गया। यह जानकारी देते हुए कुल्लू ज़िला निजी स्कूल संगठन के महासचिव गणेश भारद्वाज ने कहा कि शीघ्र ही जिलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से भेंट करके ज्ञापन देगा और समस्याओं से अवगत करवाएगा।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।