कुल्लू7 दिसम्बर 2024 को कुल्लू के जिले भर में78 हजार लोंगो की टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी;-उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रविश।

कुल्लू जिले भर में 78 हजार चिन्हित लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की जाएगी – तोरुल एस रवीश

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज टीबी मुक्त भारत अभियान को दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा-स्वास्थ्य विभाग की टीम निक्षय वाहनों में घर घर जाकर टीबी के बीमारी के लक्षणों की करेंगे जांच। 7 दिसंबर 17 मार्च तक पूरे जिला भर में चलेगा अभियान, जिला में टीबी के 1434 मरीज उपचाराधीन।

कुल्लू जिला में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने किया। इस मौके पर उपायुक्त कुल्लू ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए निक्षय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कुल्लू शहर में जागरूकता रैली निकल गई जिसके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने लोगों को टीबी मुक्त अभियान के प्रति जागरूक किया। उपायुक्त ने कहा कि कुल्लू जिला में 100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सभी की जन भागीदारी से 78 हज़ार लोगों की टीबी की बीमारी के लक्षणों की स्क्रीनिंग स्क्रीन की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे जिला भर में 17 मार्च तक चलेगा इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 5 ब्लॉक में निक्षय वाहन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी परिवार के किसी सदस्यों को टीबी की बीमारी के कोई स के लक्षण है वह अपनी जांच जरूर करवाए और कल्लू को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि पूरे जिला भर में इस टीबी मुक्त अभियान के तहत कुछ जगह पर कैंप ऑर्गेनाइज किए जाएंगे इसमें सीबीनेट मशीन के माध्यम टीबी के लक्षणों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को उच्च प्राथमिकता देना तथा इस अभियान को जन-आंदोलन बनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेश , सहित क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।