बन्दूक घर से छह बंदूके चोरी वाले आरोपी दबोचे।

बंदूक घर से छह बंदूके चोरी करने वाले आरोपी दबोचे

माननीय अदालत ने भेजा पांच दिन के पुलिस रिमांड पर उखड़ेगी कई परते

कुल्लू । कुल्लू के बंदूक घर से चोरी हुई छ: बंदूके पुलिस ने बरामद कर ली है । गत दिनों पुलिस थाना सदर कुल्लू में अभियोग संख्या 293/24 अन्तर्गत धारा 305,331(4) BNS पंजीकृत हुआ था।

उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही अमल में लाते हुए चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले शातिर आरोपियों क्रमशः विनोद (31वर्ष) पुत्र प्रेमू निवासी घल्याणा डाकघर भल्याणी तहसील व ज़िला कुल्लू, डैनी (25 वर्ष) पुत्र लीला चंद निवासी गांव पेड़चा डाकघर भिया तहसील बंजार ज़िला कुल्लू व कन्याकुमारी उर्फ शान्ता पत्नी विनोद निवासी घल्याणा डाकघर भल्याणी को 7 नवंबर 2024 को गहन पूछताछ के बाद नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

चोरी हुए सभी 06 बंदूकों को बरामद किया गया है जिनकी पहचान शिकायतकर्ता द्वारा की गई है। उपरोक्त अभियोग में धारा 3(5) BNS तथा 25, 26AA भारतीय शस्त्र अधिनियम को जोड़ा गया है। उपरोक्त आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके दिनांक 12.11.2024 तक 05 दिन का पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!