ग्लोबल विलेज स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ सम्पन्न।
मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय शिमला के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व वर्तमान में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर पान सिंह ने होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक व आधुनिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर पान सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। अतिथि विशेष के रूप में हुरला पंचायत की प्रधान सीता महंत रहीं।
मुख्यातिथि ने दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आग़ाज़ किया।
प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज व प्रशासक कैलाश गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय शिमला के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व वर्तमान में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर पान सिंह ने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि हुरला पंचायत की प्रधान श्रीमती सीता महंत ने कार्यक्रम की खूब सराहना की और पढ़ाई तथा विभिन्न गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
चर्चित आलोचक व कवि पान सिंह जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल होने के बावजूद भी बच्चों का स्तर शहर के बड़े स्कूलों से कम नहीं है। उन्होंने इसका श्रेय स्कूल मैनेजमेंट, अध्यापकों व अभिभावकों को दिया। बच्चों को तैयार करने में इंद्रा, रजनी, हिमानी, गीतांजलि, प्रेमा, रीनू शर्मा, सुनीता, ज्योति, सोमिला, ममतारानी, चम्पा, अनु, अंजलि, भूमा, जगदीश, आदित्य, गुरमीत, तिलक, संदीप, रमेश, ममता, रीनू, रजीना, हीरामणि आदि अध्यापकों व स्टाफ सदस्यों ने खूब परिश्रम किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन अध्यापक हिमानी व गीतांजलि ने किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक व आधुनिक कार्यक्रमों के अलावा मार्शल आर्ट तथा रंगमंच की प्रस्तुतियां भी दी गयी। होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रशासक कैलाश गौतम ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैंकड़ों अभिभावकों ने भाग लिया।














