कुल्लु पुलिस ने एटीएम चोरी करने का प्रयास करने वाले चोर को किया गिरफ्तार।

कुल्लू पुलिस ने एटीएम चोरी करने का प्रयास करने वाले चोर को किया गिरफ्तार

जागृत हिमाचल।

कुल्लू जिला के मनाली के केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर ने मनाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि मनाली में स्थित कैनरा बैंक के एटीएम में दिनांक 04.08.2024 को रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया है जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना मनाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अधीन धारा 305, 62 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया । मामला दर्ज होने के पश्चात प्रभारी थाना निरीक्षक मुनीष राज शर्मा के नेतृत्व में मनाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु किया और आरोपी छेरिंग पालजोर पुत्र विष्णु निवासी गांव पतलीकुहल डाकघर कटराईं तहसील मनाली जिला कुल्लू को नियमानुसार गिरफ्तार किया । आरोपी को 14 दिन न्यायिक हिरासत रिमांड पर सब जेल कुल्लू में भेजा गया है । @followers Kullu Police

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!