भुइँन वीट के जंगलों में लगी आग।

भूईंन बीट के जंगलों में भड़की आग

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे मौके पर

भुंतर। शुक्रवार को भूईंन बीट के जंगलों में आग लग गई।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे । वहीं भुंतर पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया। लेकिन तब तक आग महासू रिजॉर्ट के उपर के जंगल में चारों ओर फैल चुकी थी ।

ऊंची और खड़ी पहाड़ी के कारण इस पर काबू पाना आसान नहीं था। वहीं आग बुझाती बार नीचे मणिकर्ण भुंतर मार्ग पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा भी रहता हैं। दमकल विभाग से आई फायर ब्रिगेड भी रोड़ पर ही खड़ी की गई । दमकल विभाग से आई टीम पानी की पाइप तो जंगल में नहीं पहुंचा पाई। लेकिन इन्होंने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में बहुत मदद की। मिली जानकारी के अनुसार यह आग गत वीरवार शाम के समय लगी थी जिसे विभाग द्वारा बुझा दिया गया था लेकिन यह दोबारा सुलग गई और शुक्रवार को फिर से आग चारों ओर लग गई ।

बड़ी बात यह है कि जंगल में आग कैसे लगी यह जांच का विषय है वहीं वन विभाग की बीओ अहल्या देवी ने कहा कि इसकी पूरी छानबीन की जाएगी । जिन व्यक्तियों द्वारा आग लगाई है उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!