उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू को एक स्कोर्पियो वाहन भेंट किया।

उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू को एक स्कॉर्पियो वाहन भेंट किया है। इससे कुल्लू जिले के लोगों को आपदा के समय अधिक सुरक्षा और सहायता मिलेगी और स्थानीय स्तर पर आपदा से निपटने, प्रतिबंधित करने और संभालने की क्षमता बढ़ेगी। आईसीआईसीआई फाउंडेशन की यह पहल सामाजिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में अहम कड़ी साबित होगी।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन एवं उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश, को आईसीआईसीआई बैंक शाखा कुल्लू के रिलेशनशिप प्रबंधक पीयूष ने वाहन की चाबियां व कागजात भेंट किये। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक और वाहन भी फाउंडेशन के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
उपायुक्त ने आईसीआईसीआई प्रबंधन का जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को वाहन उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!