आज दिनांक 10जून2024 को राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय पीपलागे में विद्यालय विकास एबं प्रबन्धन समिति की आम सभा की बैठक।


आज दिनांक 10 जून 2024 को राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय पीपलागे में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की आम सभा की बैठक विद्यालय के प्रभारी श्री विशाल जसोटिया जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें SMC कार्यकारिणी को सबसे पहले भंग किया गया तथा इसके उपरांत नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जीव राम जी को तीसरी बार निर्विरोध SMC प्रधान पद के लिए चुना गया तथा कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में श्री सीताराम जी , श्रीमती शकुंतला जी , श्री ललित जी , श्रीमती किरण बाला जी , श्री मेदाराम जी और श्री टेक राम जी को सत्र 2024 से 2027 तक के लिए के लिए चयनित किया गया। इसकी उपरांत SMC कार्यकारिणी को विद्यालय विकास के लिए कार्य करने के लिए शपथ दिलाई गई ।
प्रधान पद पर तीसरी बार चयनित होने के उपरांत SMC प्रधान की जीव राम जी ने कहा कि विद्यालय के ढाँचागत विकास व शैक्षिक विकास को गति दी जाएगी तथा जो भी कमी विद्यालय में अब तक रही है उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा । इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक श्री राजेश नेगी श्री नरेश कुमार जी श्रीमती रीनू जी श्रीमती राजेश कुमारी जी और अनिल राणा जी व सभी अभिभावक उपस्थित रहे तथा सभी अविभावकों और अध्यापकों ने सभी निर्वाचित सदस्यों के लिए शुभकामनाएं दी ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।