सभी ग्रमीण व शहरी निकाय स्वच्छता, गीला व सूखा कूड़ा का सही निष्पादन करना सुनिश्चित करें;-उपायुक्त कुल्लू।

सभी ग्रामीण व शहरी निकाय स्वच्छता, गीला व सूखा कूड़ा का सही निष्पादन करना सुनिश्चित करें :- उपायुक्त कुल्लु

जागृत हिमाचल ।

गत गुरुवार को जिला पर्यावरण योजना की प्रगति, एनजीटी द्वारा विभिन्न आदेशों में जारी किए गए विभिन्न निर्देशों और पर्यावरण कानूनों के प्रवर्तन की जांच के लिए जिला पर्यावरण समिति, कुल्लू की बैठक उपायुक्त, कुल्लू तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने सभी हितधारकों को ठोस अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन के लिए निर्देश जारी किये उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण व शहरी निकाय स्वच्छता, गीला व सूखा कूड़ा का सही निष्पादन करना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में यहां साफ़ सुथरे पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिल सके।बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कुल्लू, , सभी खंड विकास अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, कुल्लू और मनाली, सचिव,नगर पंचायत, भुंतर और बंजार, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, पशुपालन विभाग, खनन विभाग, जल शक्ति विभाग,लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि आदि बैठक में उपस्थित थे।
DC Kullu

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।