बहुत बुरा हाल भुंतर मनिकर्ण सड़क पर मात्र 35 किलोमीटर के लिए लग रहे है 6घण्टे स्थानीय लोग हो रहे हैं परेशान ऊपर से पर्यटन सीजन आने वाला।

भुंतर मनिकरण सड़क पर मात्र 35 किलोमीटर यात्रा के लिए लग रहे 6 घंटे

धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण कारोबारी व स्थानीय लोगों को लग रहा लाखों का चूना :- नरोत्तम ठाकुर

आज मनिकरण घाटी से आए हुए एक दल ने नरोत्तम ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त कुल्लु तोरुल एस रविश से मुलाकात कर भुंतर – मनिकरण सड़क मार्ग पर धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमे उन्होंने बताया कि भुंतर से मनिकरण सड़क मार्ग पर मात्र 35 किलोमीटर की यात्रा के लिए 6 घंटे लग रहे हैं और इसके कारण जहां घाटी में पर्यटन सीज़न भी शुरू हो गया है तो ऐसे में पर्यटन से जुड़े कारोबारियों व स्थानीय लोगों को लाखों का चूना लग रहा है अधिकतर गाड़ियां आधे रास्ते से बापस आने पर मजबूर हो रहे हैं । अनेकों जगह पर स्थानीय लोग स्वयं सड़क मार्ग व पुल बनाने में लगे हैं जबकि प्रशासन व विभाग कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है । नरोत्तम ठाकुर व उनके साथ आए लोगों ने बताया कि लगवैली के सड़को के भी खस्ता हालत हैं जब कि सदर कुल्लु के विधायक व वर्तमान सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर का अपना घर लगवैली में पड़ता है । वहीं अगर भुंतर पुल व भूतनाथ पुल की बात करें तो भूतनाथ पुल की तो स्वयं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अर्थी जलाई थी और कहा था कि इस पुल को नए तरीके से बनाया जाएगा और सभी प्रकार के वाहनों के लिए वहाल किया जाएगा लेकिन आज भी यह पुल मात्र छोटे वाहनों के लिए वहाल किया गया है जिसका सीधा असर स्थानीय जनता पर पड़ रहा है । अब आने वाले समय में जहां एक तरफ बागवानी का कार्य भी आरंभ हो जाएगा और किसान अपने सब्ज़ियों व फल भी सब्ज़ी मंडियों में लेकर आएंगे और बरसात का मौसम भी शुरू हो जाएगा तो ऐसे में अगर जल्द सड़क मार्ग कार्य तेजी से शुरू नहीं किया गया तो आम जनता को बहुत से परेशानियों से जूझना पड़ेगा । उन्होंने बताया कि अगर प्रशासन व विभाग और सरकार अगले 10 दिनों तक इस कार्य में तेज़ी नहीं लाती है तो उनके पास आंदोलन के रास्ते के अलावा और कोई रास्ता नहीं है और अगर आंदोलन से भी बात नहीं बनी तो अनशन पर भी जाने को तयार हैं ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।