महिला प्रत्याशी पर दांव खेलने को कांग्रेस तैयार , अनुराधा राणा का नाम टिकट की दौड़ में सबसे आगे।

महिला प्रत्याशी पर दांव खेलने को कांग्रेस तैयार, अनुराधा राणा का नाम टिकट की दौड़ में सबसे आगे

शीत मरुस्थल कहे जाने वाले लाहुल स्पीति में विधानसभा उपचुनाव होने पर शीत मरुस्थल भी चुनावी सियासत में गर्म हो गया है । यहां पहली बार होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने हैं । जहां भाजपा ने अपने प्रत्याशी रवि ठाकुर पर दांव लगाया है वही कांग्रेस महिला प्रत्याशी अनुराधा राणा पर दावा खेलने को तैयार है जिला परिषद अध्यक्षा अनुराधा राणा की बात करें तो राजनीतिक अनुभव भले ही अन्य वरिष्ठ नेताओं के मुकाबले कम हो लेकिन जब से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी है और जनता की सेवा कर रही है उन्हें बेहद पसंद किया जाता है । हमेशा हर कार्यक्रम में मंच छोड़कर जनता के बीच बैठने वाली अनुराधा हर विकास के मुद्दे को भी निभाती है बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के काम करने वाली अनुराधा को भाजपा के भी कुछ लोग बेहद पसंद करते हैं। लोगों की माने तो वह कभी यह नहीं देखती कि सामने वाला किस पार्टी का है वह बस जनता की सेवा करना जानती है इसीलिए उन्हें स्थानीय लोग काफी पसंद करते हैं । लोगों की माने तो जीत हासिल करने के बाद हर नेता को ऐसा ही होना चाहिए सभी लोगों के कार्य निस्वार्थ भाव से करने के साथ-साथ राजनीतिक द्वेष से भी नहीं करनी चाहिए। बरहाल कांग्रेस ने अभी तक लाहुल से किसी का भी नाम फाइनल आधिकारिक तौर पर नहीं किया है लेकिन राजनीतिक सूत्रों की माने तो अनुराधा राणा के नाम पर सहमति बनी हुई है और महज़ औपचारिकता के बाद कुछ दिनों में लाहुल स्पीति से विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशी का नाम घोषित करेगी वहीं दूसरी और लाहुल स्पिति से अभी तक दावेदारी को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं अब फैसला हाई कमान की ओर से किया जाना बाकी है ।।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।