मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज़ अभियोग।

*मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगः-*

दिनांक 27.04.2024 को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान भोसा (लिंगना) में खेतों में उगाई हुई लगभग *5126 अफ़ीम के अवैध पौधों* को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्ति के विरुद्ध थाना भुंतर में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है।

*आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगः-*

दिनांक 27.04.2024 को पुलिस थाना मनाली व पतलीकुहल में आवकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत हुए हैं, प्रथम मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना मनाली की टीम ने भजोगी में विजय वालिया के किराये के कमरे की तलाशी के दौरान *40 बोतलें अग्रेजीं शराब* की बरामद की गई हैं । इस सन्दर्भ में विजय वालिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना मनाली में अभियोग पजींकृत किया गया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने गश्त के दौरान मढ़ी में एक ढाबा से तलाशी के दौरान *05 लीटर अवैध शराब* बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में एक महिला के विरुद्ध थाना पतलीकुहल में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पजींकृत किया गया है। उपरोक्त अभियोगों में अन्वेषण ज़ारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।