नगर परिषद कुल्लू के हर वार्ड में होगा ब्यापार मंडल कार्यकारणी का गठन।

नगर परिषद कुल्लू के हर वार्ड में होगा व्यापार मंडल कार्यकारिणी का गठन

सरकार से रखी जाएगी व्यापारियों के लिए नीति बनाने की मांग

जागृत हिमाचल

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में व्यापार मंडल कल्लू की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। तो वहीं बैठक में मांग रखी गई की सरकार भी व्यापारियों के हित के लिए नीति तैयार करें। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल कुल्लूके संयोजक दिनेश सेन बताया कि नगर परिषद कुल्लू के हर वार्ड में व्यापार मंडल की कमेटी का गठन किया जाएगा। ऐसे में वार्ड नंबर 1 से लेकर 7बनंबर वार्ड तक कमेटी गठित कर दी गई है और अब 8 से लेकर 11 वार्ड तक के व्यापारियों के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन सब कमेटियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा सरकार से भी मांग रखी जाएगी कि वह व्यापारियों के लिए नीति निर्धारित करें। ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार का नुकसान ना उठाना पड़े। संयोजक दिनेश सेन ने बताया कि कई बार कई संगठनों के द्वारा भी अपनी मर्जी से बाजार बंद का फैसला व्यापारियों पर थोपा जाता है। वह बिल्कुल सही नहीं है। इसके लिए भी व्यापार मंडल कल्लू के द्वारा आगामी भविष्य में निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा कुल्लू शहर में जो मेले लगते हैं। उससे भी व्यापारियों को नुकसान होता है। उसके लिए भी जिला प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। क्योंकि व्यापारी सरकार को टैक्स देते हैं और उन्हें भी अपना लाभ कमाने का हक है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।