लोकसभा चुनावों को लेकर लाहुल स्पिति में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान किया तेज़

लोकसभा चुनावों को लेकर लाहुल स्पीती में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान किया तेज़

लोकसभा चुनावों को लेकर लाहुल स्पीती में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है जिसके तहत पहले दिन सिस्सू व कोकसर पंचायत में ग्रामीणों से मुलाक़ात की गई और लोकसभा चुनावों पर चर्चा की गई इस दौरान मंडी संसदीय चुनावों को लेकर लाहुल ब्लॉक के प्रभारी संजय ठाकुर मौजूद रहे साथ ही पूर्व विधायक राघबीर ठाकुर व राजेंद्र कारपा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक ठाकुर ज़िला परिषद की अध्यक्षा अनुराधा राणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत राजीव गांधी पंचायती राज के ज़िला संयोजक सचिन मिरूपा ग्राम पंचायत सिस्सू के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच युवा कांग्रेस के पूर्व में केलाँग ब्लॉक के अध्यक्ष नितिन शाशनी ग्राम पंचायत कोकसर के पूर्व प्रधान अमर चंद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष रोविन ठाकुर युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव दोरजे व निर्मल सिंह प्रणव ठाकुर ,जितेंद्र कटोच,निर्मला,सुरेंद्र,आशीष व अन्य लोग मौजूद रहे कांग्रेस प्रभारी संजय ठाकुर ने लोगों से अपील की कि लाहौल स्पीती में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए विकास कार्यों के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को अपना समर्थन दें उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का लाहुल स्पीती के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने जनजातीय हितों की हमेशा पैरवी की।।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।