बीजेपी ने खतरे में डाली है देश की सुरक्षा , अब झूठे वादे कर जनता को किया जा रहा भ्रमित :- राजीव किमटा

बीजेपी ने खतरे में डाली है देश की सुरक्षा ,
अब झूठे वादे कर जनता को किया जा रहा भ्रमित :- राजीव किमटा

जागृत हिमाचल

देश में भाजपा सरकार ने कई बार सुरक्षा को खतरे में डाला है और अब एक बार फिर से झूठे वादे कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। भाजपा आज अपने 10 सालों के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच नहीं जा रही। बल्कि हिंदुत्व और कुछ बिना कारण के मुद्दों को चर्चा का विषय बनाया जा रहा है। लेकिन देश की जनता समझ चुकी है और वह भाजपा के झूठे झांसो में नहीं आने वाली है। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव किमटा ने कहा कि देश में मोदी सरकार अपने वादे निभाने में नाकामयाब रहें हैं और आज भी देश की सुरक्षा खतरे में हैं। आज देश में बेरोजगारी बढ़ी है और देश में किसान अपनी खेती को छोड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव किमटा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का फर्क गरीब लोगो पर पड़ा है। आज भारत पर कर्ज बढ़ा है और देश में महंगाई को बढ़ावा दिया गया है। देश में कुछ उद्योगपतियों को फायदा दिया गया और उनके कर्ज को माफ किया गया। आज देश में बेरोजगारी की दर भी बीते 10 साल में बढ़ी है तो फिर आज भाजपा किस तरह से विकसित भारत की बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सुरक्षा की बात करती है लेकिन मणिपुर में जिस तरह से महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उस पर भाजपा ने कभी कोई बात नही कही। खाद्य सुरक्षा बिल पूर्व यूपीए सरकार के द्वारा लाया गया था और उसी बिल के तहत भाजपा सरकार लोगो में मुफ्त राशन बांट रही है। राजीव किमटा ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के द्वारा लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जा रही है और इससे पहले ही कांग्रेस कमेटी चुनावी प्रचार में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों कांग्रेस कब्जा करेगी और उपचुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवार विजय होंगे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।