हंस फाउंडेशन ने ब्लॉक बंजार के ग्रामीणों क्षेत्रों के 85 से अधिक गांबो में किया जागरूकता सत्र का आयोजन।

हंस फाउंडेशन ने ब्लॉक बंजार के ग्रामीण क्षेत्रों के 85 से अधिक गांवों में किया जागरूकता सत्र का आयोजन

Jagrit Himachal

ज़िला कुल्लू के ब्लॉक बंजार में कार्यरत संस्था द हंस फाउंडेशन ने ब्लॉक बंजार के ग्रामीण क्षेत्रों के 85 से अधिक गांवों में जागरूकता सत्र आयोजित किए। इस माह के दौरान जागरूकता सत्र का विषय बाउल कैंसर रहा। मार्च 2024 में विषय क्षय रोग रहा। द हंस फाउंडेशन प्रत्येक उभरते स्वास्थ्य मुद्दे के बारे में आम जनता को जागरूक करने की जिम्मेदारी लेता है, जिसके चलते, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने स्वास्थ्य और जीवन शैली के बारे में जागरूक और सतर्क हो गए हैं।
अप्रैल 2024 के महीने में जागरूकता सत्र आयोजन के लिए द हंस फाउंडेशन के लक्षित क्षेत्र भारतीधार, कोटला, छेलार, तुंग, गाडागुशेनी, बटलुधार, टिपुधार, फगवाना आदि थे। हर माह इसी तरह के ग्रामीण क्षेत्रों में द हंस फाऊंडेशन द्वारा जागरूकता अभियानों का आयोजन करवाया जाता है। द हंस फाउंडेशन के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी बप्पी पॉल, शक्ति प्रसाद शर्मा, विपुल शर्मा के साथ-साथ चारों मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के चिकित्सा अधिकारी क्रमशः डॉ. साहिल राणा, डॉ. वैशाली परशीरा, डॉ. प्रशांत कालरा और डॉ. निखिल शर्मा मिलकर घर द्वार उच्चत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने का सर्वोत्तम प्रयास कर रहे हैं। टीम के अन्य कार्यकर्ता (लैब टेक्नीशियन) सौरव ठाकुर, अक्षय, चरणजीत व जगदीश जी तथा, (फार्मासिस्ट्स) शिवानी, नीलमा, अजय, सुरजीत और पायलट्स जीवन, राकेश, अजय और मनमोहन जी आदि के सहयोग से द हंस फाऊंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।