संगठन से बाहर के किसी भी व्यक्ति को थोपा,तो कोई भी कार्यकर्ता बाहर नही निकलेगा :- जिला अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर

Jagrit Himachal

जिला लाहुल स्पीति कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सहगल ने कमेटी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में अपने बयान में कहा कि जिस प्रकार पार्टी हाईकमान द्वारा उपचुनाव में संगठन से बाहर बीजेपी नेता राम लाल मार्कण्डेय को टिकट देने की बाते अफवाहों के माध्यम से सामने आ रही है उस से पार्टी कार्यकर्ताओं ओर समर्थकों में बहुत ज्यादा नाराजगी व्याप्त है।उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने भी साफ तौर पर कहा कि पार्टी से बाहर के किसी भी व्यक्ति को टिकट देने की खबर में यदि सच्चाई है तो वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है उस पर उन्होंने भी अपना कड़ा एतराज जताया है।ज्ञाल्सन ठाकुर ने कहा कि जब प्रदेश सरकार ने उपचुनाव में लाहुल स्पीति के प्रभारी मंत्री जगत सिंह नेगी ओर सह प्रभारी एवं मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के समकक्ष केलांग में 6 अप्रैल 2024 को जर्नल मीटिंग में 700 कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से यह पास कर दिया था कि पार्टी से बाहर के किसी भी व्यक्ति को या बीजेपी नेता राम लाल मार्कण्डेय को हर हाल में उन्हें शामिल करने और टिकट देने की बात नही होनी चाहिए ओर न ही जिला कांग्रेस पार्टी को मान्य होगा। जिस बारे पार्टी हाईकमान को भी दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं के माध्य्म से अवगत करवाने व अपनी सहमति संगठन हित मे देने के बाबजूद भी यदि संगठन के किसी काबिल कार्यकर्ता को दरकिनार कर बाहर से कोई नेता को थोप कर उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित करती है तो जिला लाहुल स्पीति कांग्रेस का वर्षो से विचारधारा से जुड़ा कोई भी कार्यकर्ता प्रचार करने और वोट देने के लिए साफ तौर पर तैयार नही हैं।ज्ञाल्सन ठाकुर ने कहा कि लाहुल स्पीति कांग्रेस के तीनों ब्लॉक स्पिति,उदयपुर ओर केलांग के अलावा जिला महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,फ्रंटल के सभी कार्यकर्ता भी पार्टी से बाहर के बीजेपी नेता को शामिल करने और टिकट देने का विरोध पहले ही दर्ज कर चुकी है।जिला अध्यक्ष ने कहा के कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता ओर पार्टी के समर्थक कह रहे हैं कि यदि पार्टी हाईकमान जबर्दस्ती बीजेपी के नेता राम लाल मार्कण्डेय को हमारे ऊपर थोपती है तो हम काम करने को तैयार भी नहीं ओर उस के हार जीत के लिए पार्टी हाईकमान स्वम् जिम्मेदारी ले।ज्ञाल्सन ठाकुर ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि संगठन जुड़े किसी भी योग्य व्यक्ति को ही टिकट मिलना चाहिए ताकि पार्टी में एकजुटता ओर मजबूती बनी रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।