शिक्षा जितनी कक्ष में उतनी बाहर भी नई शिक्षा के अंतर्गत।

शिक्षा जितनी कक्षा में, उतनी ही कक्षा से बाहर भी
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा जितनी कक्षा में है उतनी ही कक्षा से बाहर भी । इसी कड़ी के तहत भारत -भारती के पाँचवी से आठवीं कक्षा के छात्र अलग -अलग समूहों में अपने बायोलॉजी अध्यापकों दीपाली खुल्लर और इन्दु बाला के साथ वनस्पति विज्ञान को समझने के लिए प्रकृति में निकले। प्राकृतिक वातावरण में पेड़ -पौधों , फूल -पत्तों और जड़ी बूटियों की वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त करना छात्रों के लिए विलक्षण अनुभव था । स्कूल प्रबंधन समिति की सदस्य पूर्वा शर्मा के अनुसार के अनुसार यह अनुभव छात्रों को वास्तविक दुनिया के संबंध स्थापित करने और छात्रों को कक्षा में अध्ययन के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ निरंजन देव शर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक सोच और ज्ञानवर्धन वातावरण प्रदान करने को ले कर स्कूल ने इस वर्ष बहुत सी नई व्यावहारिक योजनाएँ तैयार कि हैं जो विद्यार्थियों को वैज्ञानिक खोज के लिए एक प्रेरित करेंगी । Bharat Bharati Sr Sec School

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!